Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 55 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद

    04-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध खाद तस्करी के खिलाफ सोनौली पुलिस, कस्टम और 66वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। टीम ने यह खाद 03 सितंबर को नो-मैन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से लावारिस हालत में बरामद की।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम हरदीडाली टोला मुरदहिया में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम को यह सफलता मिली।


मौके पर नहीं मिला कोई व्यक्ति
संयुक्त टीम को सागौन के बगीचे में लावारिस हालत में खाद की बोरियां मिलीं। बरामद खाद पर किसी व्यक्ति ने अपना दावा नहीं किया और मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।

मामले में थाना सोनौली पर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जा रहा है।
कार्रवाई में सोनौली पुलिस, 66वीं वाहिनी SSB और सीमा शुल्क विभाग नौतनवां की टीम शामिल रही।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।