Maharajganj News: बरवा खुर्द के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जलजमाव, कीचड़ से बच्चों को परेशानी

    05-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
घुघली विकासखंड के बरवा खुर्द गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बारिश के बाद जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। केंद्र के चारों ओर पानी भरने और परिसर में कीचड़ फैलने से यहां आने वाले छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में फिसलन होने के कारण बच्चों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले छोटे बच्चे कई बार कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होती है।


अभिभावकों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाई के साथ पोषण संबंधी सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसे में परिसर की खराब स्थिति बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने केंद्र परिसर की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीण सेवक रामअवध पप्पू काशी ने अधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मिट्टी भरवाने के साथ पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को केंद्र आने-जाने में परेशानी न हो।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।