Maharajganj News: महराजगंज के कटहरी कला में 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

    07-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी कला गांव में सोमवार को 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि कटहरी कला गांव में एक किशोरी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर 15 वर्षीय नजमा पुत्री मजहर का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।



रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।