महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पानेवा पनेई में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण गांव के कई हिस्सों में गंदगी फैली हुई है। कचरे से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं है। सफाई कर्मियों की ओर से समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण जगह-जगह कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। गंदगी के बीच मच्छर और मक्खियों की संख्या भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने इससे संक्रमण फैलने का खतरा जताते हुए सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने की मांग की है। कूड़ाघर बना, फिर भी नहीं सुधरी स्थिति ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ाघर का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों और आबादी वाले इलाकों में कचरा पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था की जाए तो गांव में फैल रही गंदगी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर गांव में नियमित सफाई कराने, समय पर कूड़ा उठवाने और कूड़ाघर का सही तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ सकती है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।