Maharajganj News: फरेन्दा पुलिस और साइबर सेल की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के 54,740.93 रुपये कराए वापस

    07-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। फरेन्दा पुलिस और साइबर सेल ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 54,740.93 रुपये वापस करा दिए। 29 जून को अभिषेक पाण्डेय के साथ करीब 55 हजार रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था, जिसके बाद उनके खाते से रकम चली गई थी।

घटना के बाद अभिषेक पाण्डेय ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही फरेन्दा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। टीम ने संबंधित बैंकिंग माध्यमों और लेनदेन की जानकारी जुटाते हुए ठगी गई रकम को वापस कराने के लिए प्रयास किए।

साइबर सेल के लगातार प्रयासों के बाद 54,740.93 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस पहुंच गए। रकम वापस मिलने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने राहत जताते हुए महराजगंज पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में फरेन्दा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने की। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के पीड़ित को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।