निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र में सोमवार को खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और पैर लगभग अलग होने की स्थिति में पहुंच गया।
घायल युवक की पहचान भोला पुत्र रामकैलाश, निवासी ओडवलिया, थाना निचलौल के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सीएचसी निचलौल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों और कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।