Maharajganj News: महराजगंज के बांसपर बाजार से मुख्य मार्ग बदहाल, बारिश में गड्ढों में भर जाता है पानी

    08-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
बांसपर बाजार से महराजगंज जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों खराब है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजू विश्वकर्मा की दुकान के पास सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गिरने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय दुकानदार राजू विश्वकर्मा, सलीम और नरेश ने बताया कि सड़क खराब होने से रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पानी से भरे गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

सड़क मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने के साथ बारिश का पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को ठीक नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान आवागमन की परेशानी और बढ़ सकती है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।