
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है और इस सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस कार्य में कुल 1238 बीएलओ 882 ग्राम पंचायतों के लिए लगाए गए हैं जो ऑनलाइन और ऑफलाइन सर्वेक्षण रिकॉर्ड अपडेट करने में जुटे हैं। एडीएम ऑफिस से आठ अक्टूबर तक किए गए अपडेट जारी हुए हैं।
पंचायत चुनाव की अपडेट मतदाता सूची के मुताबिक जनपद से 72892 लोगों के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए हैं। सर्वाधिक नाम लक्ष्मीपुर ब्लॉक से हटाए गए हैं। इसी क्रम में 14318 लोगों के नाम, लिंग, पते का संशोधन किया गया है। बृजमनगंज में सर्वाधिक 2757 संशोधन हुए हैं।
इसी प्रकार नए मतदाताओं की बात करें तो अब तक 142550 नाम नए मतदाताओं के जोड़े गए हैं। सर्वाधिक नाम जोड़े जाने की बात करें तो विलोपन की तरह नाम बढ़वाने में भी बृजमनगंज ब्लॉक आगे है। यहां से कुल 25566 नये मतदाता जोड़े गए हैं।