Maharajganj News : मिशन शक्ति फेज 5.0 : कोल्हुई पुलिस ने परासखाड़ में महिलाओं को किया जागरूक

14 Oct 2025 22:17:06

महराजगंज।
शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा ग्राम परासखाड़ में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक रियाशू यादव, उप निरीक्षक अभिलाष यादव, कांस्टेबल अनिश यादव, हेड कांस्टेबल विश्वराम, एवं हेड कांस्टेबल धीरज दूबे ने सहभागिता की और उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, अधिकार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : अब नहीं होगी गलती की टेंशन, 10वीं-12वीं के परीक्षार्थी 25 अक्टूबर तक करा सकेंगे आवेदन में सुधार

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सजग और सुरक्षित बनाना था। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी_वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम,मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाएं विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी (जैसे 1090, 1098, 181, 112, 1930, 1076 ) । इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं व किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर संवाद किया।


Powered By Sangraha 9.0