Akhilesh Yadav on BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय कर रही हैं।
सपा मुखिया ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने में किसी भी हद तक सरकार जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में सामंतवादी ताकतें किसानों, नौजवानों, और महिलाओं सभी के साथ अन्याय कर रही हैं।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा प्रमुख यादव ने कहा कि संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब का नाम मिटाने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि BJP उत्तर प्रदेश में तो किसानों पर अत्याचार कर ही रही है, अन्य राज्यों, जहां उसकी सरकार है, वहां भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। किसानों की जमीन और फसल छीनने की साजिश BJP कर रही है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार में दबंग और अपराधी तत्वों के मनोबल इतने बढ़ गए कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पीड़ितों की आवाज को दबाया जा रहा है।