
महराजगंज। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है। अबतक पड़ने वाली गुलाबी ठंड पछुआ हवा के साथ और कड़ी होती जा रही है। दिन के समय छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवा से धूप जहां हल्की पड़ रही है वहीं दिन डूबते ही छा रहा कोहरा सर्द मौसम का एहसास कराने लगता है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 तो 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी साथ ही कोहरे की अधिकता के कारण शीतलहर संभावित है।
ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले चार दिन से पछुआ हवा चलने के कारण हल्की ठंड बढ़ी थी, लेकिन रविवार को हवा की गति छह किमी प्रति घंटा रही जिसके कारण धूप हल्की महसूस हुई।
नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार सुबह धुंध लगभग सात बजे तक छाई रही। इस दौरान चली पछुवा ने बढ़ी ठंड का एहसास कराया।