Maharajganj News : अब नहीं चलेगा फ़र्ज़ी डेंटल क्लिनिक का खेल ! प्रशासन की सख्त कार्रवाई से हड़कंप

26 Nov 2025 11:37:48

महराजगंज।
जिले में संचालित सभी डेंटल क्लिनिकों और दंत चिकित्सकों पर प्रशासन ने ऐसी सख्ती कर दी है कि अब तक बिना जानकारी और बिना पहचान के चल रहे कई केंद्रों पर संकट गहरा गया है। प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि हर डेंटल क्लिनिक अपने केंद्र के बाहर स्पष्ट और बड़ा बोर्ड लगाए, जिस पर क्लिनिक का नाम, दंत चिकित्सक का पूरा विवरण और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी लिखी हो।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में करीब 33 डेंटल क्लिनिक संचालित हैं। शासन स्तर प्राप्त नए निर्देशों के मुताबिक, डेंटल क्लिनिक के बाहर लगाए जाने वाले बोर्ड पर क्लिनिक का नाम, दंत चिकित्सक का पूरा विवरण, उनकी योग्यता, अनुभव और भारतीय दंत चिकित्सा परिषद या राज्य दंत परिषद से प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्लिनिक की दीवारों के पीछे मौत का सौदा ! सात महीने की गर्भवती युवती की दर्दनाक मौत का खुला राज़

साथ ही क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं, ओपीडी का समय, इमरजेंसी संपर्क नंबर और प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची भी लिखना अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड इतना बड़ा होना चाहिए कि सड़क से गुजरने वाले लोग इसे आसानी से पढ़ सकें। विजय कुमार, नरेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे बाजारों और मोहल्लों में खुलने वाले डेंटल क्लिनिकों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं मिलती, जिससे सही चिकित्सक तक पहुंचना मुश्किल होता है।

मरीजों का कहना है कि स्पष्ट बोर्ड लगने से सत्यापित क्लिनिक और योग्य डॉक्टर की पहचान करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही नए नियम से फर्जी क्लिनिकों पर भी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। वहीं कार्रवाई में भी आसानी होगी।


Powered By Sangraha 9.0