Maharajganj News : बड़ा एक्शन : जिले में रात को पुलिस की पैदल गश्त, जनता को मिला सुरक्षा का भरोसा

04 Nov 2025 11:57:57

महाराजगंज। एसपी के निर्देश पर ठूठीबारी थाना पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना था।

गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए सतर्क रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें : बाएं हाथ के ब्रेसलेट पर लिखा 'संजना', बाएं पैर में 6 उँगलियाँ ! पोखरे में उतराती मिली लाश

थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

स्थानीय जनता ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने नियमित गश्त से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की उम्मीद जताई। पुलिस की यह सक्रियता न केवल सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देती है।


Powered By Sangraha 9.0