Maharajganj News : पोखरे में मिली संजना की लाश का चौंकाने वाला सच आया सामने ! ये थी वजह

07 Nov 2025 07:49:53

पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर दस दीन दयाल नगर के मास्टर कालोनी के पास एक पोखरे में मंगलवार की सुबह जिस 21 वर्षीय संजना का शव मिला था। पति और सास ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को पोखरे में फेंक दिया था।

पुलिस ने केस दर्ज कर पति व सास को गुरुवार को डिगुरी के पास बगीचे से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका व अभियुक्त अरूण के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने छह माह पूर्व घर से भाग कर शादी कर ली थी।

शादी के उपरांत अरूण उसे घर ले जाना चाहता था, परंतु मृतका उसके घर नहीं जाना चाहती थी और बच्चा होने के बाद ससुराल जाने को कह रही थी। बीते 31 अक्तूबर को अरूण उसे बहला फुसलाकर कर रात दस बजे अपने घर ले गया और उसके साथ रहने लगा।

यह भी पढ़ें : सुबह सुबह बवाल ! महिला पर कुदाल-कुल्हाड़ी पर हमला, बेटी भी बनी निशाना

मृतका का व्यवहार उसकी सास के प्रति ठीक नहीं था। संजना बात-बात पर अरूण व उसकी मां अंशू देवी को लज्जित करने लगी और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे परेशान होकर अरूण व उसकी मां अंशू देवी ने दो नवंबर की भोर में मृतका का मुंह दबाकर उसके सीने पर बैठ कर मारा-पीटा और जब वह बोलने में असमर्थ हो गई तो उसका सिर घर की दीवार पर लड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर शव को पोखरे में फेंक कर चले गए।

उल्लेखनीय है कि जिस समय पोखरे में मृतका का शव मिला था, वह सलवार-कमीज और गले में मंगलसूत्र व कान में टप्स पहने हुए थी। हाथ में काले रंग के ब्रेसलेट पर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में संजना लिखा हुआ था। सुबह जब गांव के लोग पोखरे से गुजर रहे थे तो शव को उतराया देखा। धीरे-धीरे बात फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई थी।


Powered By Sangraha 9.0