Maharajganj News : कोहरे में हादसों पर लगाम के लिए 15 से 22 दिसंबर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चलेगा रिफ्लेक्टर अभियान

13 Dec 2025 09:14:06

महराजगंज। कोहरे के मौसम में सड़क पर चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां अक्सर हादसों का कारण बनती है। ट्रॉलियों में डीपर या इंडीकेटर न होने के कारण इन्हें देखना मुश्किल होता है। इन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस 15 से 22 दिसंबर तक अभियान चलाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें : कोरोना के टाइम अनाथ हुए 1,339 बच्चों को राहत ! जारी हुई इतनी सहायता राशि

एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक, जनपद में कुल 24,719 ट्रैक्टर-ट्रालियों का पंजीकरण है। कोहरे भरी सड़क पर ट्रैक्टर तो डीपर इंडिकेटर के कारण नजर आता है लेकिन ट्रॉलियां निकट जाने पर ही दिखती हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती है।

दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की रूपरेखा तय की है। 15 से 22 दिसम्बर पूरे जिले में अभियान चलाकर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इससे पहले विभाग ने नवंबर यातायात माह में दोपहिया व चार पहिया वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर चस्पा कराया।


Powered By Sangraha 9.0