Maharajganj News : आधी रात घर में घुसा युवक, किशोरी की चीख से नाकाम हुई ये कोशिश

26 Dec 2025 09:01:36


परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : नाली टूटी से कारोबार ठप! महराजगंज में सड़क चौड़ीकरण पर भड़के दुकानदार, NHAI को देना पड़ा भरोसा

पीड़िता की मां ने बताया कि बीते पांच दिसंबर को वह अपने मायके गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। देर रात करीब 11 बजे भिटौली थाना क्षेत्र का सिसवा मुंशी निवासी रेहान घर में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो वह भाग गया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रेहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Powered By Sangraha 9.0