Maharajganj News : पुरानी रंजिश में खूनी हमला! घर में घुसकर महिला को पीटा, सात पर केस दर्ज

29 Dec 2025 11:31:03

महराजगंज। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम हरैयां पंडित में पुरानी रंजिश के कारण एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

पीड़ित गुड्डू पासवान ने थाना कोल्हुई में दी गई तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान उनकी मां इलायची देवी पत्नी सीताराम घर पर अकेली थीं। आरोप है कि पड़ोसी मंगरू, रमेश, उमेश, दीनदयाल, अकाली, दुर्गावती और लक्ष्मीना पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुस आए।

यह भी पढ़ें : नए साल की थाली में बड़ा ट्विस्ट ! चिकन-मटन पर भारी पड़ा महाराजगंज का बटन मशरूम

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए इलायची देवी को घर से घसीटकर बाहर निकाला और लात-घूंसे तथा लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन महिला को बृजमनगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद 27 दिसंबर को गुड्डू पासवान ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपी मंगरू, रमेश, उमेश, दीनदयाल, अकाली, दुर्गावती और लक्ष्मीना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0