Maharajganj News : 48 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं ! गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर उतार दिया आक्रोश

06 Dec 2025 11:05:25

मिठौरा। सिंदुरिया थाने के चिउटहा चौराहे पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सख्ती बरतते हुए भीड़ काे हटाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, चिउटहा निवासी कृष्णावती अनुसूचित जाति की हैं। उन्होंने घर के बगल की ही मुन्नी देवी, उनकी दोनों बहुओं और राहुल के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने हुए मारने-पीटने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें : अब 'दिल' को नहीं होगी परेशानी, PHC में उपलब्ध होगी अब ये सुविधा

सिंदुरिया पुलिस ने तीन दिसम्बर को विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर सीओ सदर और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी पहुंचे। सुरक्षा को लेकर चार थानों की पुलिस टीम तैनात रही। सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


Powered By Sangraha 9.0