Maharajganj News : गहनों की मांग बनी घरेलू जुल्म की वजह, पत्नी ने लगाए पति, सास-ससुर पर ये गंभीर आरोप

08 Dec 2025 10:52:07

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव की एक महिला ने पति, सास और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और गहना मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अंकिता पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर की शाम को वह अपने ससुराल के घर पर बैठी हुई थी। इशी पति दुर्गेश पाण्डेय, सास शैला देवी और ससुर सुदर्शन पाण्डेय ने एक राय होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं।

यह भी पढ़ें : VIP नंबर की बोली का अटका था पैसा… अब लौटेगा हर रुपया

आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और सास और ससुर उस पर गहना वापस करने का दबाव बनाने लगे। अंकिता पाण्डेय ने बताया कि पहले भी ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की घटनाएं हुई थीं। पंचायत स्तर पर समझौता भी कराया गया था। इसके बावजूद उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति दुर्गेश पाण्डेय, सास शैला देवी, ससुर सुदर्शन पाण्डेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0