UP News : आधी रात इस हाईवे पर चीख-पुकार! 15 फीट नीचे गिरी रोडवेज बस, 55 यात्रियों में मचा हड़कंप

19 Jan 2026 19:01:54

UP News
: लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब 2:00 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज अंडरपास के पास करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। चीख पुकार के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी।

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव कर शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : मैरिज हॉल में चल रहा था बिना अनुमति ये काम ! पुलिस की दबिश से हड़कंप, दो आयोजक हिरासत में

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संगम कुमार स्वयं राहत और बचाव कार्य में लग रहे। घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0