Maharajganj News : अब नहीं चलेगी नक़ल की कोई चाल ! बोर्ड परीक्षा में AI रखेगा हर परीक्षार्थी पर 24×7 नजर

21 Jan 2026 10:48:32

महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए इस बार एआई तकनीकी का उपयोग किया जाएगा। केंद्र पर लगे कैमरे रियल टाइम में ऑडियो वीडियो प्रसारित करने के साथ ही प्रत्येक परीक्षार्थी की हरकतों की स्कैनिंग भी करेंगे।

यह भी पढ़ें : टीबी मरीजों के लिए बड़ी राहत! अब एक क्लिक में मिलेगा पोषण का पैसा, बदली पूरी व्यवस्था

परीक्षार्थी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर कैमरे से अटैच्ड परीक्षा केंद्र का अलार्म बजने लगेगा और तीनों कंट्रोल रूमों तक इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। यह इंतजाम 104 केंद्रों पर डीआईओएस निर्देशन में किया जा रहा है।

जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के 70,701 विद्यार्थी इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने हाईटेक निगरानी तंत्र पिछले वर्ष से ही प्रभावी कर रखा है। इस बार इसमें और विस्तार किया गया है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों को आईडी और पासवर्ड के सहारे सीधे बोर्ड के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।


Powered By Sangraha 9.0