Maharajganj News : मछली मंडी के पास की पोखरी की बदलेगी पूरी तस्वीर! 27 लाख की योजना से बनेगा नया सैर-सपाटा केंद्र

21 Jan 2026 12:12:48

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 5 में स्थित मछली मंडी के पास पोखरी अब जल्द ही नए आधुनिक और आकर्षक रूप में नजर आएगी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पोखरी सौंदर्यीकरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। परियोजना पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत आएगी।

नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, पोखरी सौंदर्यीकरण के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। सबसे पहले पोखरी की गहराई बढ़ाई जाएगी, जिससे वर्षा जल का बेहतर संचयन हो सके। पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। चारों ओर मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : डीएम का सख्त अल्टीमेटम: समय पर काम नहीं हुआ तो तय है कार्रवाई, राजस्व–चुनाव अफसरों में हड़कंप

बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच और प्रकाश व्यवस्था के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएगी। सौंदर्यीकरण योजना में हरियाली विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पोखरी के चारों ओर पौधरोपण कराया जाएगा। पोखरी सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 3 में नाला निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी, बृजमनगंज सुरभि मिश्रा ने बताया कि जनवरी के अंत में कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर को विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।


Powered By Sangraha 9.0