Maharajganj News : बसंत पंचमी पर विज्ञान, विरासत और राष्ट्रभक्ति का संगम! चौक बाजार में लगेगा भव्य मेला

22 Jan 2026 08:36:44

चौक बाजार। बसंत पंचमी पर्व तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी शुक्रवार को महंत दिग्विजयनाथ स्टेडियम चौक बाजार में विज्ञान विरासत और नवाचार पर आधारित प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अगर अचानक छा जाए अंधेरा… तो क्या तैयार है प्रशासन? जिले में ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल से परखी गई आपात तैयारियां

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज और दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिज्ञासु युवाओं के लिए रोजगार, व्यवसाय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तीनों संस्थाओं में तीन अलग-अलग नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिसमें स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंद्र, बाबा गंभीर नाथ कौशल विकास केंद्र तथा मां कौशल्या स्वालंबन केंद्र हैं।

यह आयोजन बसंत पंचमी के उल्लास, नेताजी की राष्ट्रभक्ति और आधुनिक भारत के नवाचार का अनोखा संगम बनने जा रहा है।


Powered By Sangraha 9.0