Maharajganj News : सिंदुरिया में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

23 Jan 2026 08:53:32

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट के गांव के सामने गुरुवार की शाम चार बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, राजेश शर्मा (40) व शैलेष कन्नौजिया (45) निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा बाइक से अपने घर से नेपाल जा रहे थे। देवऋषि यादव (25) निवासी विशुनपुर भडेहर टोला दक्षिण थाना सिंदुरिया नेपाल से बाइक से अपने घर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : आज महराजगंज में 10 मिनट का ब्लैक आउट मॉकड्रिल, शाम 6 बजे से रहेंगी सभी लाइटें बंद

अभी वह लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सामने पहुंचे ही थे की दोनों बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में देवऋषि की मौके पर मौत हो गई। राजेश व शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मृतक देवऋषि की शव को कब्जे में लिया गया।


Powered By Sangraha 9.0