Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन ! तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
28-Jan-2026
Total Views |
Ajit Pawar Plane Crash : देश के राजनीति जगत से बेहद दुखद खबर आयी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया, जिसमे उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई है। प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों में डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा उनके सहयोगी विदीप जाधव और पिंकी माली शामिल थे।
प्लेन के क्रू मेंबर्स में कैप्टन सुमित कपूक और कैप्टन शांभवी पाठक शामिल थे। कैप्टन सुमित कपूर पायलट थे और को-पायलट के तौर पर शांभवी पाठक सवार थीं। इस हादसे में सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। अजित पवार 66 सालों की आयु में कुल 6 बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रह चुके हैं।
इस बीच अजित पवार के साथी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पूरे महाराष्ट्र के लिए काला दिन है।
प्लेन क्रैश की जांच कराई जाएगी। यह सिर्फ पवार परिवार का ही नुकसान नहीं है बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए एक सदमा है। यह हमारे राज्य के लिए काला दिन है। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक निर्भीक लीडर थे। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक कुशल प्रशासक थे। वह भले ही ऊपर से सख्त दिखते थे, लेकिन बेहद नरम दिल के थे। वह मेरे लिए बड़े भाई के जैसे थे। उन्होंने अजित पवार को लड़की बहिन योजना के लिए भी याद किया, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाते हैं।