
Bollywood News : मशहूर प्लैबेक सिंगर अरिजीत सिंह के अचानक ही रिटारमेंट के ऐलान ने सबको चौंका दिया है। सिंगर ने अपने प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। सिंगर के इस फैसले ने लाखों लोगों के दिल तोड़ दिए हैं लेकिन ये भी सच है कि अरिजित सिंह ने ये फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया है।
उन्होंने खुद अपने पोस्ट में खुलासा किया था कि वह अब कुछ नया करना चाहते हैं और अब उनके नए काम पर अपडेट भी सामने आ गया है। अरिजीत सिंह अब फिल्ममेकर बनने वाले हैं। आइए आपको उनकी फिल्म का अपडेट दिया है।
अरिजीत सिंह की पहली हिंदी फिल्म
पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अरिजित के फ्यूचर प्लान का खुलासा हो गया है। इस रिपोर्ट से फैंस को भी पता चल गया है कि आखिरकार किस काम के लिए सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी है। पिंकविला की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को बहुत ही सोच समझकर छोड़ा है। वह अब अपनी जिंदगी में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं।
वह अब फिल्ममेकिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं और इस राह पर उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। अरिजीत सिंह अब गानों के साथ-साथ फिल्मों को भी बनाएंगे। वह अब डायरेक्शन और प्रोडक्शन पर फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में उनके हाथ उनकी पहली फिल्म भी लग गई है।
अरिजीत सिंह की फिल्म में कौन-कौन होंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह हाथ उनकी पहली फिल्म लग गई है, जिसे वह अपनी पत्नी कोयल सिंह के साथ मिलकर बनाने वाले हैं। इस फिल्म के स्क्रीनप्ले पर अरिजीत सिंह ने कोयल के साथ मिलकर काम किया है और ये फिल्म जंगल एडवेंचर पर आधारित होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा लीड रोल में नजर आएंगी और अरिजीत सिंह का बेटा भी लीड रोल में होगा।
दावा है कि अरिजीत सिंह की पहली फिल्म जंगल एडवेंचर पर बेस्ट होगी और इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य का भी अहम रोल होगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दावा है कि फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी लेकिन उससे पहले ही इस फिल्म को कई फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाया जाएगा।