
निचलौल। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का गंभीर मामला थाना क्षेत्र के ओबरी गांव से सामने आया है। क्षेत्र निवासी मनीष कुमार मद्धेशिया से 1.30 लाख रुपये आरोपियों ने ऐंठ लिए और एक साल तक नौकरी का झांसा देते रहे। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही आरोपी दंपती विजय कुमार और रीना भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ओबरी निवासी मनीष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विजय और रीना ने उसे नौकरी लगवाने के झांसा देकर 1.30 लाख रुपये ले लिए। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी, तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर वे उसे जानमाल की धमकी देने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दतती विजय कुमार और रीना भारती के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।