UP News : सड़क बनी नाली ! गंदे पानी ने रोका रास्ता, बढ़ी लोगों की मुसीबत

28 Jan 2026 16:00:00

कुशीनगर। कुशीनगर जिले की विकासखंड मुक्ति ग्रामसभा मंगलपुर में नाली का पानी सड़कों पर फैलने से हालात बिगड़ गए हैं। गन्दा पानी सड़क पर फैलने से आवागमन तो बाधित हो रहा है, इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग दुर्गंध और फिसलन से भी तंग आ चुके हैं। आये दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या की कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें : पहले बैनामा फिर पलटी चाल ! जमीन सौदे में 8.75 लाख की ठगी, तीन पर FIR

इसके लिए भारतीय समाज पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष इस्तिखार सिद्दीकी (जिला कुशीनगर ) ने भी कई बार शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। जिम्मेदारों द्वारा नाली की सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। इस समस्या के सन्दर्भ में हमने जब ग्राम प्रधान से संपर्क करना चाहा तो उनका फ़ोन बंद मिला।

गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी है, जिससे ग्रामीणों में बहुत गुस्सा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से जल्द से जल्द नाली की मरम्मत व जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।



Powered By Sangraha 9.0