Maharajganj News : अब दूरी नहीं बनेगी मजबूरी ! बेलवाघाट से महराजगंज तक दौड़ी सरकारी बस

29 Jan 2026 08:16:46

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अहम् कदम उठाया है। महराजगंज जिले के अंतिम छोर पर कुशीनगर जिले के बेलवाघाट से महराजगंज मुख्यालय के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।

यह सेवा ग्रामीण यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि अब तक इस क्षेत्र में सरकारी बसों की कमी के कारण लोगों को निजी बसों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। बेलवाघाट के निवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने में पहले काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।

यह भी पढ़ें : पहले बैनामा फिर पलटी चाल ! जमीन सौदे में 8.75 लाख की ठगी, तीन पर FIR

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि नई बस सेवा सुबह बेलवाघाट से शुरू होकर सिसवा, घुघली और शिकारपुर होते हुए महराजगंज बस स्टेशन पहुंचती है। वापसी में भी यही मार्ग अपनाया जाता है। यह बस दिन में दो फेरे लगाएगी। बस बेलवाघाट में ही हॉल्ट करेगी।


Powered By Sangraha 9.0