Sports News : “अब युवी की छुट्टी!”—युवराज सिंह पर भड़कीं हेजल कीच? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

31 Jan 2026 12:44:17

Sports News
: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवराज पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं और उनका कुछ ऐसा कहना है जो कि दंग करने वाला है।

ऐसा क्या हुआ है कि वो युवराज को छुट्टी देने की बात कर रही हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो युवराज से क्यों खफा हैं। हेजल कीच ने इस वीडियो को खुद की शूट किया है।

यह भी पढ़ें : एक बकरी के चक्कर में भड़क उठा विवाद ! मां-बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला

वो इसमें कहती हुई नजर आ रही हैं कि, ''मैं युवी से पक गई हूं, मेरा हो गया युवी के साथ। हर जगह पीछे पीछे होता है। घर के अंदर घर के बाहर हर जगह युवी। युवी.. बहुत हो गया यार। अब युवी की तो छुट्टी।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद युवराज सिंह के फैंस हैरान हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ है। लेकिन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हेजल कीच मजाक कर रही हैं। युवराज सिंह और उनकी पत्नी अक्सर नजर आते हैं और दोनों को काफी पसंद किया जाता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''युवी भारत की शान है मैडम जी।'' एक ने लिखा, ''युवी सर की बैंड बजने वाली है।'' एक ने लिखा, ''वो तो बैंकॉक में है।'' एक ने लिखा, ''बहुत हो गया यार।'' एक ने लिखा, ''मन भर गया क्या।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

हेजल कीच को आपने सलमान खान के साथ फिल्म बॉडीगार्ड में देखा था। हेजल ने करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाया था और काफी पसंद की गईं थीं। इसके बाद वो युवराज सिंह से शादी को लेकर ही खबरों में आईं थीं।


Powered By Sangraha 9.0