महराजगंज। सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और सनसनीखेज वीडियो बनाकर सार्वजनिक रूप से प्रसारित करने के आरोप में परसामलिक पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 7 अक्टूबर 2026 को रोकथाम अपराध अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह और थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने का आरोप पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आपत्तिजनक, भड़काऊ और सनसनीखेज वीडियो बनाकर सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान फैयाज अहमद पुत्र अब्दुल कलाम, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम सेवतरी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की है और कहा है कि ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मोहिद खान आपन महराजगंज में बृजमनगंज क्षेत्र से रिपोर्टर हैं। यह महराजगंज जिले और बृजमनगंज की स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।