Maharajganj News : शाम हुई और गायब हो गयी बेटी ! माँ ने संपर्क किया तो आरोपी ने कही ये बात

    10-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक वार्ड की महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि सन्नी गौड़ निवासी खजुरी, थाना नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर 5 फरवरी को शाम करीब 5 बजे घर से उनकी बेटी को भगा ले गया।


आरोपी युवक ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान परिवार को धमकी दी कि यदि जबरदस्ती की गई तो जान से मार डालेंगे। मां ने किसी तरह मोबाइल से संपर्क साधा लेकिन आरोपी ने डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी सन्नी गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।