Maharajganj News : मामा बना शैतान ! एक साल पहले किया था बैनामा अब गला दबाकर मांग रहा वापस
19-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 5 संतकबीरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी बबिता त्रिपाठी ने अपने ही मामा पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामले में भांजी की शिकायती पत्र पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी राघव शरण पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी शिकायती पत्र में बबिता ने बताया कि मामा राघव शरण पांडेय ने अपनी सारी संपत्ति एक साल पहले उसके नाम से बैनामा कर दिया था, अब उसे वापस मांग रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि रविवार को मामा ने उसका गला दबाया और मारपीट की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राघव शरण पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।