
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर पास के ही एक गांव के युवक पर नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उनकी पुत्री 16 वर्ष की है। उसे एक युवक रविवार की शाम बहला-फुसलाकर कहीं लेकर फरार हो गया। देर शाम तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक युवक के विरुद्ध अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।