Maharajganj News : ई-व्हीकल खरीदारों के लिए बड़ी राहत! बीएच नंबर पर घटा शुल्क, जेब पर पड़ेगा कम बोझ
04-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। प्रदूषण के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए प्रदेश स्तर पर ईवी (इलेक्ट्रानिक व्हीकल) को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहला इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है। जिले में 10 हजार से अधिक ईवी पर सब्सिडी 2025 तक मिल चुकी है। बीएच नंबर के वाहनों को पूरे देश में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अब इलेक्ट्रिक को बढ़ावा देने के लिए बीएच नंबर के लिए 2 फीसदी का प्रावधान प्रभावी किया है। बीएच नंबर पाने के लिए 10 लाख तक के मूल्य के इलेक्ट्रिक वाहन के बीएच नंबर के लिए खरीद मूल्य का आठ फीसदी धनराशि की जगह सिर्फ छह फीसदी ही शुल्क दिया जाएगा। 10 लाख रुपये के वाहन का बीएच नंबर 80 हजार की जगह 60 हजार ही लिया जाएगा।
क्या है बीएच नंबर: बीएच नंबर की सुविधा के तहत इन वाहनों को देश के किसी भी राज्य में उपयोग किया जा सकता है। बीएच नंबर पूरे देश के लिए एक ही रहता है। हालांकि जनपद में इन वाहनों की संख्या 100 से कम है।