Maharajganj News : अपने ही आम के पेड़ से लटकता मिला रंजन का शव ! मौत का कारण संदिग्ध

    07-Feb-2026
Total Views |

लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब निरंजन (30) का शव उसके ही आम के पेड़ से लटकता मिला। 

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। स्वजनों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।