Census 2027 : जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: मोबाइल ऐप से होगी घर-घर गिनती, जिले में 5 हजार प्रगणक तैनात
11-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गयी हैं। इसके तहत गणना के लिए 11 व 12 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चार्ज अधिकारियों, जनगणना सहायक व अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। इसके बाद प्रगणकों व सुपरवाइजरों समेत अन्य कमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना होगी। जनगणना के पहले चरण में मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना की जाएगी। इस बार की जनगणना मोबाइन एप पर प्रगणक करेंगे। प्रगणक लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक व अन्य कर्मियों को बनाया गया है।
जिले में जनगणना के लिए करीब करीब पांच हजार प्रगणक लगाए जा रहे हैं, जबकि करीब 1000 सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे। करीब छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं। गणना में 33 प्रकार के सवालों का जवाब भरा जाएगा।
दूसरे चरण में फील्ड ट्रेनर होंगे प्रशिक्षितचार्ज अधिकारियों व गणना सहायकों के प्रशिक्षण 11 व 12 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण भी 16 मार्च से होगा।
फील्ड ट्रेनर आईटीआई पालिटेक्निक के शिक्षक, विभागों के इंजीनियर को बनाया जा रहा है। प्रगणनों व सुपरवाइजरों को 30 अप्रैल तक कार्य का आवंटन कर दिया जाएगा। पांच मई से पहले प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। प्रशिक्षण का कार्य पूरा होने के बाद मोबाइल एप से मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना का काम प्रगणक करेंगे।