Maharajganj News : घर से पैसे-जेवर लेकर गायब हुई किशोरी ! माँ ने दर्ज कराइ रिपोर्ट
11-Mar-2026
Total Views |
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। माँ ने बताया कि बीते रविवार की शाम को मिठौरा निवासी टुनटुन और उसकी मां रमनी मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए।
लड़की घर में रखा जेवर व 90,000 रुपये नकद भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। किशोरी की मां ने पुत्री के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है।
इस मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।