Maharajganj News : चार दिन बंद रहा बाजार… आखिर क्या हुआ कि प्रशासन को झुकना पड़ा? 42 व्यापारियों को मिली बड़ी राहत
13-Mar-2026
Total Views |
फ़ैयाज़ अहमद
महराजगंज। फरेंदा नगर पंचायत में रिकवरी नोटिस के विरोध में चार दिनों से हड़ताल कर रहे व्यापारियों को गुरुवार को बड़ी राहत मिल गयी। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार फरेंदा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और आपत्तियां विस्तार से रखी, जिसके बाद प्रशासन ने 42 व्यापारियों के विरुद्ध जारी रिकवरी नोटिस को फिलहाल स्थगित कर दिया।
व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जारी रिकवरी नोटिस को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी थी इसी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी गुरुवार को सभी व्यापारी एकजुट होकर तहसीलदार फरेंदा से मिले और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
तहसीलदार ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद 42 व्यापारियों के ख़िलाफ़ जारी रिकवरी नोटिस को जांच पूरी होने तक स्थगित करने का आश्वासन दिया प्रशासन के इस निर्णय के बाद व्यापारियों में संतोष का माहौल देखने को मिला।