Maharajganj News : मोबाइल पर आया ‘शादी का कार्ड’… क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 1 लाख रुपये!

    13-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कर्मचारी से शादी के निमंत्रण के बहाने एक लाख रुपये की ठगी हो गयी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सदर कोतवाली में 10 मार्च को आलिम खान नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। आलिम खान मूल रूप से फरीदाबाद, हरियाणा के राजीव कॉलोनी, बल्लभगढ़ के निवासी हैं। वर्तमान में जनपद के डूडा विभाग में सीएलटीसी के पद पर तैनात हैं। आलिम खान ने बताया कि 26 फरवरी को उनके मोबाइल पर वेडिंग इनविटेशन नाम से एक एपीके फाइल आई।


यह फाइल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई थी। क्लिक करने पर फाइल शादी के निमंत्रण जैसा लगा। उन्होंने बताया कि फाइल पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से 99,999 रुपये की निकासी हो गई। आलिम खान ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या दर्ज कराई।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आलिम खान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।