Maharajganj News : कम नंबर आए तो चिंता नहीं… इंटर छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का सुनहरा मौका
14-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में काम अंक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के एक विषय में कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।
अंक सुधार को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद पत्र बोर्ड की तरफ से जारी कर दिया गया है। यह मौका परिणाम आने के एक माह के भीतर ही परीक्षार्थियों को दी जाएगी।
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रहे 31,740 परीक्षार्थियों को यह मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर के पांच में से एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर रहेगा। राजकीय माध्यमिक बरवां राजा के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद व जीजीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने कहा कि ऐसा होने से अंकों के सुधार में मदद मिलेगी।
परीक्षार्थियों को अंक की चिंता कम होगी। मेहनत कर वह दोबारा अच्छे नंबर ला सकेंगे।
अन्य बोर्ड में पहले से लागू व्यवस्था राजकीय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) में पहले से ही इंप्रूवमेंट प्रावधान लागू है। यहां छात्र दो-दो विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
नई व्यवस्था से यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को भी अब अंक सुधार का बड़ा अवसर मिलेगा।