Maharajganj News : त्योहारों से पहले सड़कों पर सख्ती! क्या बदलेगा ड्राइविंग का अंदाज़?
02-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। जनपद में बढ़ते सड़क हादसों में लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने जनपद के प्रमुख बस स्टैंडों और वाहन स्टैंडों पर वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाया और पंफलेट वितरित कर जानकारी दी।
यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने चालकों को जानकारी देते हुए कहा कि हमेशा बाईं ओर से ही वाहन चलाएं, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें, वाहन की क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। शराब पीकर कभी वाहन न चलाएं तथा ड्राइविंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इस दौरान यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया।
बताया गया कि वे ओवरलोडेड वाहनों में न चढ़ें और नियमों का पालन करने वाले चालकों का ही सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा अधिक होता है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।