Maharajganj News : घुघली में दिनदहाड़े हमला! पुरानी रंजिश में युवक के सिर पर लोहे के पाइप से वार, हालत गंभीर

    24-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
घुघली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। सोमवार दोपहर करीब 3:26 पर घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार, पतरेगवा निवासी राहुल वर्मा, जो तिवारी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत है, अस्पताल से बाहर जा रहा था। तभी उसके रिश्तेदार सदानंद वर्मा ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया।


सूचना पर चौकी प्रभारी घुघली टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सीएचसी घुघली भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से परिजन उसे केएमसी अस्पताल ले गए।

थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।