Maharajganj News : भागने से पहले ही खुल गया राज, मां ने बेटी को दबोचा

    25-Mar-2026
Total Views |

अड्डा बाजार।
नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमी के साथ भागने के दौरान गांव के बाहर उसकी मां ने ही पकड़ लिया। पिता की तहरीर पर पड़ोसी गांव के आरोपी युवक विशाल के खिलाफ नौतनवा थाने में केस दर्ज हुआ है।

मामला मंगलवार का है। अड्डा बाजार चौकी इंचार्ज रामरतन यादव के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी प्रेमी के साथ भागने के मकसद से दोपहर में अपने घर से निकली। गांव के बाहर उसी की मां ने उसे पकड़ लिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया।


किशोरी के पिता ने पड़ोसी गांव बेलभार निवासी आरोपी युवक विशाल के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।