Maharajganj News : प्रशासन बोल रहा कि कमी नहीं है और जनता बोल रही सिलेंडर नहीं है....
01-Apr-2026
Total Views |
नौतनवा। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। शहीद भगत सिंह चौराहे पर एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलता। एजेंसी पर निर्धारित दर से अधिक वसूली,कॉल सेंटर की कमी और भेदभावपूर्ण व्यवहार के आरोप भी लगाए गए।
किसान नेता नागेंद्र शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि आम जनता को राहत दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।इस सम्बन्ध में प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन भी दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे, जिससे चौराहे पर माहौल काफी गरम रहा।