Maharajganj News : पारिवारिक विवाद पहुंचा थाने, फिर उठे पुलिस पर सवाल
10-Apr-2026
Total Views |
फ़ैयाज़ अहमद
महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का मामला खुद विवादों में घिर गया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर शांतिभंग की आशंका आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई किए जाने के बाद एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्राम लालपुर निवासी जैबुननिशा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार को उन्हें उनकी सास सलीमुननिशा और ननद मैरूननिशा के साथ थाने बुलाया गया था।
इस दौरान पूछताछ के बीच कहासुनी बढ़ने पर पुलिस द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है की उन्हें चोटें आयी हैं और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों का धारा 151 में चालान किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मारपीट और गाली-गलौज के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।