Maharajganj News : आखिर चार साल की मेहनत रंग लाई, सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण का श्रीगणेश

    11-Apr-2026
Total Views |

अड्डा बाजार।
अड्डा बाजार के क्षेत्र में रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। सेमरहवा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। पंडित कृष्ण कुमार पांडेय ने पूजन कराया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पुल निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि वे इस घाट पर पुल निर्माण के लिए चार वर्षों से लगातार विधानसभा में आवाज उठाते रहे। ग्रामीणों की समस्या देखकर इस बार उनकी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मान लिया। नतीजतन 26.80 करोड़ की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिली। सेतु निगम को पुल बनाने की जिम्मेदारी मिली है।


विधायक ने कहा कि 2022 से नौतनवा विधानसभा में इतने विकास कार्य हुए हैं, जो चार दशकों में नहीं हो पाए थे। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य हुए हैं। सड़कों के जाल बिछ गए है। नौतनवा के मुड़िला में फॉयर स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। रोहिन बैराज का निर्माण हुआ। सोनौली में इमिग्रेशन चेक पोस्ट का आदि विकास कार्य हो रहा है।

कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, हरिकेश चन्द्र पाठक, राजेश यादव, सेतु निगम के इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, पंकज त्रिपाठी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।