Maharajganj News : अवैध खनन पर पुलिस का एक्शन ! ओवरलोड डंपर-ट्रैक्टर पकड़कर किया सीज
17-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। थाना घुघली पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गयी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय, कांस्टेबल रतन जायसवाल और उज्ज्वल दीक्षित की टीम शामिल रही।
पुलिस टीम ने 16 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान वाहनों को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच में वाहन संख्या UP57AT5376, UP57AT4202 (डंपर) और UP57BN2285 (ट्रैक्टर-ट्रॉली) नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना खनन विभाग को भी दे दी गई है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके। पकडे गए चालकों में शेषनाथ (कटई भरपुरवा, कुशीनगर), अरविंद पटेल (बेलभरिया, कुशीनगर) तथा सुदामा यादव (रायपुर फुलवरिया, महराजगंज) शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।