Maharajganj News : फ़ोन पर हुआ विवाद और फिर महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम !

    26-Apr-2026
Total Views |

परसामलिक।
स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरनहवां में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक महिला द्वारा कीटनाशक दवा पीने का मामला सामने आया है। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर वापस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बरनहवां निवासी राकेश कुमार की 24 वर्षीय पत्नी ने फोन पर पति से विवाद के बाद शनिवार को घर में रखा कीटनाशक दवा पी लिया। दवा पीते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई।


परिजनों ने तत्काल सीएचसी रतनपुर में उसे भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार देख चिकित्सकों ने उसे घर वापस भेज दिया है। महिला का पति करीब एक सप्ताह पूर्व पंजाब में आजीविका कमाने गया है।