Maharajganj News : सड़क पर तड़पते रहे घायल ! देरी से पहुंची एम्बुलेंस

    28-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गाँव के पास तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस करीब आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल सड़क पर ही तड़पते रहे, जिससे लोगों में नाराजगी दिखी।


बाद में एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर मदद पहुंचती, तो घायलों को जल्द इलाज मिल सकता था।

घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।